LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Surveillance Raid: निगरानी विभाग का छापा, मत्स्य विभाग में रेड से मचा हड़कंप, दो हिरासत में

Surveillance Raid:आज अचानक हुए निगरानी विभाग के छापे ने सरकारी महकमे में खलबली मचा दी।

Surveillance Raid
निगरानी विभाग का छापा- फोटो : reporter

Surveillance Raid:आज अचानक हुए निगरानी विभाग के छापे ने सरकारी महकमे में खलबली मचा दी। जमुई समाहरणालय के समीप स्थित मत्स्य विभाग कार्यालय में पटना से आई निगरानी टीम ने सुबह लगभग 11 बजे छापेमारी कर कार्रवाई की, जिससे पूरे जिले के प्रशासनिक गलियारों में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के अनुसार, निगरानी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है, जिसमें दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक निगरानी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कार्यालय में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइलों व दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

Diarch GO

इस कार्रवाई से न केवल मत्स्य विभाग बल्कि जिले के अन्य कार्यालयों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। अधिकारी और कर्मचारी फाइलों की जांच व पुराने लेन-देन को लेकर सशंकित नजर आ रहे हैं। यह छापा उस वक्त और भी अहम हो जाता है जब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का दावा कर रही है।

साफ है कि जमुई में हुई यह छापेमारी एक सख्त संदेश है सरकारी कार्यालयों में यदि पारदर्शिता और जवाबदेही नहीं होगी, तो निगरानी की नजरें चुप नहीं बैठेंगी। यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और विभागों पर शिकंजा कसने की भूमिका भी तैयार कर सकती है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट