LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Road Accident: तेज रफ्तार मैजिक ने टोटो को रौंदा, एक की मौत, मासूम सहित दो गंभीर घायल

Bihar Road Accident:बिहार में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है...

Bihar Road Accident
रफ्तार का कहर- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: जमुई जिले के झाझा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ देर रात धपरी-बाराजोर रोड पर रेलवे फाटक के पास एक तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने ई-रिक्शा (टोटो) को जबरदस्त टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में टोटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से घायल हुए लोगों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा धपरी की ओर से एक यात्री परिवार को लेकर बाराजोर की तरफ जा रहा था. तभी धपरी गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक तीन साल का बच्चा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि, इलाज के दौरान उनमें से एक की मौत हो गई.

Diarch GO

मृतक टोटो चालक की पहचान अम्बा निवासी 50 वर्षीय उपेंद्र तूरी के रूप में हुई है. सड़क हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. रेफरल अस्पताल में डॉ. शादाब अहमद ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया.

फिलहाल, पुलिस प्रशासन पूरे मामले की छानबीन में जुट गया है. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही और सड़क सुरक्षा के महत्व पर सवाल खड़ा कर दिया है.

NSIT
Nsmch

 कुमार हर्ष की रिपोर्ट