LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Politics : जदयू सांगठनिक चुनाव, जमुई में शैलेन्द्र महतो और मुंगेर में सौरभ निधि बने जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Bihar Politics : जदयू सांगठनिक चुनाव में जमुई से शैलेन्द्र महतो को, जबकि मुंगेर से सौरभ निधि को जदयू जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है......पढ़िए आगे

Bihar Politics : जदयू सांगठनिक चुनाव, जमुई में शैलेन्द्र महत
जदयू के नए जिलाध्यक्ष - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : रविवार को जमुई जिलास्तरीय जदयू जिला अध्यक्ष का चुनाव न्यू द्वारिका विवाह भवन जमुई में सम्पन्न हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कुल 10 नॉमिनेशन जिलाध्यक्ष पद के लिए आये थे और सभी वैद्य पाए गए। लेकिन जैसे ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई वैसे ही नामांकित 7 उम्मीदवार अपने सदस्यों के साथ बाहर चले गए और 2 उम्मीदवारों ने अपना समर्थन शैलेन्द्र महतो को दें दिया। आपको बता दें जमुई जिला में कुल 185 क्रियाशील मत था, जिसमें मात्र 169 ही उपस्थित हुए थे। 10 प्रखंड एवं 2 नगर में से 8 प्रखंड एवं 2 नगर के प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो के प्रस्तावक बने। 7 प्रखंड एवं 2 नगर के सभी सदस्यों ने अपना हस्ताक्षर युक्त समर्थन पत्र शैलेन्द्र महतो के समर्थन में जिला निर्वाची पदाधिकारी को सौंप दिया था।  

उपस्थित 132 सदस्य एवं एक पूर्व जिलाध्यक्ष कुल मिलाकर 133 मतों का समर्थन प्राप्त करने मे पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो कामयाब हुए। इस प्रकार शैलेन्द्र महतो को पुनः निर्विरोध जमुई जनता दल यूनाइटेड का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा होते ही शैलेन्द्र महतो के समर्थको ने फूल माला पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया। मौके पर पूर्व मंत्री सुमित सिंह भी मौजूद थे। वही मुख्य निर्वाची पदाधिकारी के रूप मे सुनील  वर्णवाल ने शांति पूर्ण माहौल मे चुनाव सम्पन्न कराया। वही इस खुशी मे मौके पर JDU के कार्यकर्ताओ मे खासा उत्साह नज़र आया।

Diarch GO

वहीँ मुंगेर में सर्वसम्मति से सौरभ निधि को नया जिला अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सह जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सौरभ निधि लंबे समय से जदयू के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन में काम करते रहे हैं। 

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सौरभ निधि ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन उन्हें लगातार मिलता रहा है। कार्यकर्ताओं ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे। सौरभ निधि के सर्वसम्मति से चुने जाने से जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन और होली के रंगों के बीच जदयू कार्यालय जश्न के माहौल में रंगा नजर आया। पार्टी नेताओं का कहना है कि नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को अब नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित के साथ मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट