LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Road Accident In Bihar: बिहार में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, पोल से टकराई बाइक, एक की हालत गंभीर

Road Accident In Bihar: बिहार में शनिवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सड़क हादसा
सड़क हादसे में 2 की मौत- फोटो : social media

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। ताजा मामला जमुई का है। जहां सड़क दुर्घटना में दो लोगों मौत हो गई है। वहीं एक की हालत गंभीर है। घटना शनिवार सुबह की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार यह दुर्घटना लछुआड़ थाना क्षेत्र के धधौर स्थित केनुई मोड़ के पास उस वक्त हुई जब तीन मजदूर तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर खड़ूई बरियारपुर गांव से जा रहे थे।

सड़क हादसे में 2 की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और उस पर तीन लोग सवार थे। केनुई मोड़ के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से टक्कर टालने की कोशिश में ट्रिपल लोडिंग बाइक असंतुलित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

Diarch GO

परिजनों में मचा कोहराम 

मृतकों की पहचान खैरा प्रखंड के डुमरकोला निवासी बनारसी मांझी (39 वर्ष) और खड़ूई बरियारपुर गांव निवासी गंगा यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल मजदूर की पहचान मिर्चा कोड़ासी निवासी मसुदन कोड़ा के रूप में हुई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है, जबकि सामने से आ रही बाइक की पहचान के प्रयास जारी हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों की पहचान के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

NSIT
Nsmch