LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar News: बिहार में 3 राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, रडार पर इतने अधिकारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की सख्त कार्रवाई

Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मचारियों की लापरवाही पर उन्हें सख्त सजा दी जा रही है। इसी कड़ी में 3 लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की गई है। इन सभी कर्मचारियों की इंक्रीमेंट पर रोक लगा दी गई है।

विजय सिन्हा
3 राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की लापरवाही में सख्त रुख अपनाया जा रहा है। लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच 3 राजस्व कर्मचारियों पर गाज गिरी है। कर्मचारियों की इंक्रीमेंट रोक दी गई है। जानकारी अनुसार जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग में लापरवाही और गड़बड़ियों पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पहली बार तीन राजस्व कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगाते हुए उनकी सेवा पुस्तिका में लाल स्याही से दंड दर्ज किया गया है।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई  

इस कार्रवाई के बाद न केवल राजस्व विभाग, बल्कि अन्य महकमों में भी हड़कंप मच गया है। अब तक ऐसे मामलों में कार्रवाई प्रायः निलंबन तक सीमित रहती थी, लेकिन जिला पदाधिकारी द्वारा उठाए गए इस कदम को सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। सौम्य व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले डीएम नवीन को लेकर चर्चा है कि वे दोषी कर्मियों के खिलाफ अब कड़ा रुख अपनाने लगे हैं। अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा ने बताया कि फिलहाल तीन राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन अन्य राजस्व कर्मचारी भी रडार पर हैं, जिनकी शिकायतें जिला पदाधिकारी या उच्च स्तर तक पहुंची हैं।

इन तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज

बरहट अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार सिंह के विरुद्ध तीन वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का दंड लगाया गया है। आरोप है कि गिद्धौर अंचल में पदस्थापन के दौरान उन्होंने सेवा मौजा की पंजी-2 की जमाबंदी संख्या 2247 में बिना सक्षम प्राधिकार के आदेश के पूर्व से दर्ज रकबे में तीन डिसमिल अतिरिक्त गैरमजरुआ खास जमीन जोड़कर रसीद निर्गत कर दी।

वेतन वृद्धि पर लगी रोक  

खैरा अंचल में पदस्थापित निरंजन कुमार सिंह की दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। आरोप है कि लक्ष्मीपुर अंचल में पदस्थापन के दौरान उन्होंने दाखिल-खारिज प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता की। न्यायालय में स्वत्व वाद लंबित रहने और वर्ष 2015-16 में दाखिल-खारिज अस्वीकृत होने के बावजूद उन्होंने वर्ष 2022-23 में संबंधित जमीन की दाखिल-खारिज स्वीकृति के लिए अनुशंसा कर दी।

NSIT
Nsmch

मनमाने ढंग से किया जा रहा काम

इसी तरह अलीगंज अंचल में पदस्थापित आदेश कुमार सिंह के खिलाफ भी वेतन वृद्धि पर रोक लगाने की कार्रवाई की गई है। आरोप है कि झाझा में पदस्थापन के दौरान उन्होंने नियंत्री पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना की। टेलवा बाजार हल्का का संपूर्ण प्रभार राजस्व कर्मचारी को नहीं सौंपा और मनमाने ढंग से हल्का में कार्य कर राजस्व कार्य को बाधित किया। इसके अलावा बिना पूर्वानुमति और अवकाश स्वीकृत कराए 1 जनवरी 2025 से 13 जनवरी 2025 तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहे और उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित अवधि का हस्ताक्षर भी बना लिया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को राजस्व विभाग में अनुशासन स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।