LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Illegal Nursing Home: जमुई में कुकुरमुत्ते की तरह फैले हैं झोलाछाप डॉक्टर और अवैध नर्सिंग होम, गरीबों की जान से हो रहा खिलवाड़

Illegal Nursing Home:जमुई में अवैध नर्सिंग होम, जो गरीबी और लाचारी का फायदा उठा रहे हैं, खुलेआम लोगों की जान ले रहे हैं। फिर भी उनकी गहरी पैठ के कारण कोई कार्रवाई नहीं होती।

Illegal Nursing Home
जमुई में कुकुरमुत्ते की तरह फैले हैं झोलाछाप डॉक्टर- फोटो : social Media

Illegal Nursing Home:जमुई में खुलेआम चल रहे अवैध नर्सिंग होम गरीबी और बेबसी का शोषण कर रहे हैं। इन मौत के घरों में लापरवाही से कई जानें गई हैं, लेकिन प्रभावशाली संबंधों के चलते इन झोलाछाप डॉक्टरों का कुछ नहीं बिगड़ता। बुधवार की रात जमुई के बोधवन तालाब स्थित राधिका नर्सिंग होम में एक और महिला की मौत हो गई, जिससे आक्रोशित परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

 पुलिस और प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया, पर यह कब तक चलेगा? कब इन अवैध अस्पतालों पर लगाम लगेगी और गरीब अपनी जान बचाने में कामयाब होंगे? जिला प्रशासन की कार्रवाई महज खानापूर्ति साबित होती है; कुछ समय के लिए बंदिश के बाद ये अस्पताल फिर से शुरू हो जाते हैं, और मजबूर लोग फिर इनके शिकार बनते हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं दिखता। 

शायद इसलिए कि उन्हें अपने आरामदायक कार्यालयों से बाहर निकलने की परवाह नहीं है। गरीबों की गलती केवल उनकी गरीबी है, जिसके कारण उन्हें ऐसी भयावह परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

रिपोर्ट- सुमित कुमार सिंह