LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : सोशल मीडिया पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का पोस्ट लगाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Bihar News : भारत पाक तनाव के बीच जमुई में पाकिस्तान जिंदाबाद का पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है....पढ़िए आगे

Bihar News : सोशल मीडिया पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का पोस्ट लग
पाकिस्तान जिंदाबाद करना पड़ा महंगा - फोटो : SUMIT

JAMUI : जहां एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए है। लगातार दोनों की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। भारत के द्वारा पाकिस्तान के कई आतंकवादी अड्डे पर मिसाइल से हमला किया गया है। जिसमें सैकड़ो आतंकवादी मारे जाने की सूचना मिल रही है। वही दूसरी तरफ जमुई में एक युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर जिले में सनसनी फैला दी है। 

जमुई पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के केवाल फरियता गांव निवासी मो. इमरान के पुत्र मो. राजा के रूप में हुई है। इस पूरे मामले की पुष्टि जमुई पुलिस के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की गई है। जिसमें बताया गया है कि जमुई सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाले गये पोस्ट के अनुश्रवण के क्रम में इंस्टाग्राम- ID-_mr_raja_boss_07 द्वारा Pakistan Zindabad लिखा हुआ कमेंट पोस्ट किया हुआ पाया गया। जिसकी अग्रतर जाँच के क्रम में यह जमुई जिला से संबंधित पाया गया, जिसका सत्यापन खैरा थाना द्वारा किया गया। अग्रतर कार्रवाई हेतु इस मामले को जमुई साईबर थाना को सौंपा गया। उक्त परिपेक्ष्य में जमुई साईबर थाना द्वारा तत्क्षण कार्रवाई करते हुए इस तरह के भ्रामक तथा धार्मिक उन्माद फैलाने वाले व्यक्ति के बारे में पता कर धारा-196 (1) (बी) / 353 (1) (सी) / 353 (2) दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त तथ्यों तथा उक्त व्यक्ति के पास से जप्त किये गये मोबाईल के आधार पर इस तरह के भड़काऊ Post/Comment, Social Media पर वायरल कर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़काने, धार्मिक उन्माद फैलाने, धार्मिक असहिष्णुता, शत्रुता, द्वेष, दुर्भावना तथा घृणा फैलाकर सामाजिक शांति को भंग करने तथा देश की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता की भावना को ठेस पहुँचाने के आरोप में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट