LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: बैंक के लोन का मज़ाक पड़ा भारी, कोर्ट बोला- सील करो, प्रशासन ने दो आलीशान बिल्डिंगों पर मारा ताला

Bihar News: जिला प्रशासन ने कारवाई करते हुए बैंक द्वारा नीलाम प्रॉपर्टी को सील कर दिया है।....

bank loan
दो आलीशान बिल्डिंगों पर ताला- फोटो : reporter

Bihar News:जमुई शहर के खैरा मोड स्थित पीएनबी बैंक बिल्डिंग के मालिक को बैंक का लोन नहीं चुकाना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने कारवाई करते हुए बैंक द्वारा नीलाम प्रॉपर्टी को सील कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार अजीमुद्दीन नामक व्यक्ति ने पीएनबी बैंक से करोड़ों रुपयें का लोन लिया था। जिसकी किस्ती नहीं देने के कारण बैंक ने अजीमुद्दीन की तीन प्रॉपर्टी को नीलम कर दिया। तीनों प्रॉपर्टी खैरा मोड के समीप अवस्थित है और इन्हीं में से एक बिल्डिंग में पंजाब नेशनल बैंक भी संचालित है। बैंक ने यह कारवाई एक साल पहले ही की थी और अब एक साल बाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने अजीमुद्दीन की दो प्रॉपर्टी को सील कर दिया है और एक प्रॉपर्टी को आज सील किया जाएगा।

Diarch GO

 बिल्डिंग में रह रहे लोगों को जिला प्रशासन और जिला पुलिस ने पहले खाली कराया उसके बाद सभी कमरों सहित मुख्य द्वार को सरकारी सील लगाकर बंद कर दिया गया और तीन में से दो प्रॉपर्टी को पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर को हैंडओवर कर दिया गया। बाकी बचे एक प्रॉपर्टी को भी आज सील करने की बात कही गई है। जिला प्रशासन की इस कारवाई के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया था। वहां पर मौजूद लोग तरह तरह की बाते करते नजर आए।

 कुल मिलाकर जमुई निवासी अजीमुद्दीन को बैंक का लोन न चुकाना महंगा पड़ गया। इस कारवाई में जिला परिवहन अधिकारी इरफान आलम, एसडीम सौरव कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन, अंचलाधिकारी ललिता कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- सुमित कुमार