LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

निशांत के काफिले में बड़ा हादसा, आपस में टकराए वाहन, सरदार पटेल की प्रतिमा अनावरण को पहुंचे थे जमुई

निशांत के काफिले में बड़ा हादसा, आपस में टकराए वाहन, सरदार प

Bihar News :  बिहार के जमुई जिले में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत के काफिले के साथ हादसा हो गया। झाझा शहर के न्यू बोड़वा बस स्टैंड परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे निशांत के काफिले में चल रहे कम से कम दो वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। राहत की बात यह रही कि निशांत की गाड़ी इस दुर्घटना में सुरक्षित रही और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

काफिले में अचानक हुई टक्कर

कार्यक्रम स्थल की ओर जाते समय निशांत के काफिले में शामिल वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी को बड़ी चोट नहीं आई है। निशांत की गाड़ी काफिले में आगे चल रही थी, इसलिए वह दुर्घटना की चपेट में आने से बच गई। हादसे के बाद काफिले को आगे बढ़ाया गया और निशांत कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

JCB से बरसाए गए फूल

निशांत रविवार, 16 अगस्त को झाझा पहुंचे थे, जहां न्यू बोड़वा बस स्टैंड परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। झाझा पहुंचने पर निशांत के स्वागत के लिए जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारियां की थीं। स्वागत के दौरान JCB मशीन से फूलों की बारिश की गई। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भी जेडीयू कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम को लेकर इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। हालांकि फिलहाल काफिले में हुई टक्कर को लेकर किसी बड़ी क्षति या गंभीर चोट की सूचना नहीं है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हादसा मामूली था और निशांत पूरी तरह सुरक्षित हैं।

NSIT
Nsmch

सुमित की रिपोर्ट