LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: राइस मिल में लापरवाही का खौफनाक खेल, गर्म पानी से झुलसे कर्मी की मौत, मालिक पर FIR, इंसाफ की जंग तेज

Bihar News: जमुई के गिद्धौर प्रखंड में मौत की फैक्ट्री बन चुकी एक राइस मिल से जुड़ा मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

Bihar News: राइस मिल में लापरवाही का खौफनाक खेल, गर्म पानी स
गर्म पानी से झुलसे कर्मी की मौत- फोटो : SUMIT

Bihar News: जमुई के गिद्धौर प्रखंड में मौत की फैक्ट्री बन चुकी एक राइस मिल से जुड़ा मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्र राइस मिल में काम करने के दौरान झुलसे कर्मी रुपेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद इस पूरे मामले ने जुर्म और लापरवाही की शक्ल ले ली है। बताया जाता है कि 21 फरवरी को मिल के ड्राई सेक्शन में काम करते वक्त अचानक खौलते पानी का कहर रुपेश कुमार पर टूट पड़ा। सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं थे न सुरक्षा किट, न कोई बचाव। इसी गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने एक मजदूर को जिंदा जला दिया।

गंभीर हालत में रुपेश को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया 26 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि लापरवाही से किया गया कत्ल बताया जा रहा है।

Diarch GO

मामले ने तब कानूनी मोड़ लिया, जब मृतक की पत्नी गीतांजलि कुमारी ने 12 मार्च को गिद्धौर थाना में फर्द बयान दर्ज कराते हुए मिल मालिक पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से काम कराया जा रहा था और इसी घोर लापरवाही ने उनके पति की जान ले ली। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में गुस्सा और बेबसी साफ नजर आ रही है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कब तक ऐसे लापरवाह मालिक कानून के शिकंजे से बचते रहेंगे?

यह मामला सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि उस सिस्टम की नाकामी का आईना है, जहां मजदूरों की जान की कीमत सिर्फ एक आंकड़ा बनकर रह जाती है। अब देखना यह है कि क्या रुपेश को इंसाफ मिलेगा, या यह केस भी फाइलों में ‘दफन’ हो जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- सुमित कुमार सिंह