LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar News:दो महीने तक मौत से लड़ता रहा मोहित, अब शव के साथ इंसाफ़ की लड़ाई, थाने पर हंगामा

Bihar News: दो महीने पहले हुई मारपीट अब हत्या में बदल गई है। ..

Bihar News:दो महीने तक मौत से लड़ता रहा मोहित, अब शव के साथ
शव के साथ इंसाफ़ की लड़ाई- फोटो : reporter

Bihar News: जमुई ज़िले के झाझा थाना क्षेत्र में दो महीने पहले हुई मारपीट अब हत्या में बदल गई है। 22 मई की रात करीब 9 बजे, सोहजाना के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने मोहित कुमार पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि सोहजाना रावत टोला निवासी ऋतिक रावत, पिता अरुण रावत, ने पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर घर लौट रहे मोहित को रोककर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

खून से लथपथ मोहित को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां वह करीब दो महीने तक ज़िंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। लेकिन इलाज की लंबी जद्दोजहद के बाद मोहित ने आखिरकार दम तोड़ दिया।

मौत की खबर के बाद गांव में ग़ुस्से का माहौल फट पड़ा। सोमवार रात करीब 10 बजे, परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण 2 किलोमीटर दूर से मोहित का शव खटिया पर लादकर झाझा थाना पहुंच गए। थाना परिसर में शव रखकर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी शुरू कर दी और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग की।

मृतक के भाई मुन्ना यादव ने पहले ही पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें मुख्य आरोपी का नाम साफ-साफ लिखा था। परिजनों का आरोप है कि घटना के इतने दिनों बाद भी कार्रवाई ढीली रही, जिसके चलते आरोपी खुलेआम घूमते रहे और उनका भाई मौत से जूझता रहा।

NSIT
Nsmch

झाझा डीएसपी राजेश कुमार और थानाध्यक्ष संजय कुमार मौके पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कुमार हर्ष की रिपोर्ट