LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar News : जमुई में चौथी बार मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, अर्द्ध निर्मित हथियार और उपकरण पुलिस ने किया जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : जमुई में लगातार चौथी बार मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीँ भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई में चौथी बार मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश,
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा - फोटो : SUMIT

JAMUI : जमुई पुलिस को आज फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां झाझा पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने झाझा थाना क्षेत्र इलाके के घोरिकवा एवं बाराजोर गांव से अर्ध निर्मित हथियार व हथियार बनाने के कई सामान जप्त किए हैं। दरअसल जमुई SP को मिली गुप्त सूचना पर झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा बाराजोर के शाहिद आलम एवं इजराइल हक उर्फ छोटू अंसारी एवं घोरिकवा गांव निवासी मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी के घर पर छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस ने हथियार बनाने के कई सामान, अर्धनिर्मित हथियार, जिंदा कारतूस समेत काफी बड़ी संख्या में हथियार निर्माण के यंत्र उक्त स्थल से जप्त किया।

बता दें कि इससे पूर्व में भी जिले के गरही,कल्याणपुर व मलयपुर थानाक्षेत्र में भी छापेमारी कर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा कर कई आरोपितों को गिरफ्तार किया था। सूत्रों की मानें तो झाझा में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का मुख्य आरोपी जो हथियार निर्माण का कार्य करता था। वह छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथों से बच निकला।

बहरहाल इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें बाराजोर के शाहिद आलम और इजराइल हक उर्फ छोटू अंसारी शामिल हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास रहा है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट