LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : स्वामी विवेकानन्द कॉलेज में लैम्प लाइटिंग और शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि सांसद अरुण भारती ने नर्सिंग छात्रों को दिलाई शपथ

Bihar News : जमुई जिले के सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानन्द कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह के दौरान सांसद अरुण भारती ने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Bihar News : स्वामी विवेकानन्द कॉलेज में लैम्प लाइटिंग और शप
पद और गोपनीयता की शपथ - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : जिले के सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानन्द कॉलेज परिसर में लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमुई लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री अरुण भारती शामिल हुए। महाविद्यालय परिसर में उनके आगमन पर कॉलेज के सचिव डॉ. उमेश प्रसाद गुप्ता एवं निदेशक श्री रितेश कुमार गुप्ता द्वारा पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।

नर्सिंग छात्रों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सांसद अरुण भारती ने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को उनके पेशेवर दायित्वों के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने सेवा-भाव का महत्व समझाया और सभी से पूरी ईमानदारी, कड़े अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ अपने मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण की सराहना

माननीय सांसद ने महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्थान बहुत ही कम समय में इस ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार एक सकारात्मक और बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है।

संस्थान का होना पूरे लोकसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात

अपने संबोधन में सांसद श्री अरुण भारती ने अटूट विश्वास व्यक्त किया कि यह महाविद्यालय भविष्य में भी शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगा और क्षेत्र के समग्र विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इस गरिमामयी कार्यक्रम में सहभागी बनकर वे स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और जमुई लोकसभा क्षेत्र में इस स्तर के उच्च शिक्षण संस्थान का होना हम सभी के लिए बेहद गर्व की बात है।

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस भव्य दीक्षांत व शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने में कॉलेज के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से महाविद्यालय के सचिव डॉ. उमेश प्रसाद गुप्ता, निदेशक रितेश कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ. गोडसन किशोर डी., रोजलिन टुडू सहित भारी संख्या में अन्य शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।