LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

Bihar News : कलयुगी पिता ने गर्भ में पल रहे मासूम की छीन ली सांसें, पत्नी ने कराया प्राथमिकी दर्ज, अब आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

Bihar News : गर्भ में पल रहे संतान की जान लेने के बाद पत्नी ने पति पर एफआईआर दर्ज कराया है. घटना के बाद पुलिस ने महिला के ससुरा को गिरफ्तार कर लिया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : कलयुगी पिता ने गर्भ में पल रहे मासूम की छीन ली
पत्नी ने पति पर दर्ज कराया FIR - फोटो : SUMIT

JAMUI : जिले के झाझा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, ससुर समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। अम्बा गांव निवासी पीड़िता चमेली देवी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व विकास कुमार के साथ हुई थी। उसका एक तीन वर्षीय पुत्र भी है और वर्तमान में वह पांच महीने की गर्भवती थी।

चमेली देवी के अनुसार, उसके पति जो एक ग्रामीण चिकित्सक हैं।  उसे जांच के लिए जमुई ले गए। वहां अल्ट्रासाउंड में जब यह पता चला कि गर्भ में बेटी है, तो पति ने उसे जबरन दवाइयां खिला दीं, जिससे गर्भपात हो गया।

महिला का यह भी आरोप है कि गर्भपात के बाद उसके पति की ससुराल पक्ष ने किसी अन्य महिला से उसकी दूसरी शादी करवा दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

इधर झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट