LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

बिहार के अब इस रेलवे स्टेशन पर जल्द ठहरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जनता को मिलेगा बड़ा लाभ

झाझा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव जल्द हो सकता है। सांसद अरुण भारती की मांग पर रेल मंत्री ने ठहराव का संकेत दिया है, जिससे तीन लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

बिहार के अब इस रेलवे स्टेशन पर जल्द ठहरेगी वंदे भारत एक्सप्र
jhajha railway station- फोटो : SOCIAL MEDIA

Vande Bharat Express: झाझा रेलवे स्टेशन (Jhajha Railway Station) पर जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का ठहराव होने की उम्मीद है। इस खबर से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जमुई के सांसद अरुण भारती (Arun Bharti) ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Deoghar Varanasi Vande Bharat Express) के झाझा स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी। रेल मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक संकेत दिया है, जिससे इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे बोर्ड से मांगी गई रिपोर्ट

रेलवे बोर्ड के निदेशालय से वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव के लिए रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद ही ठहराव की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। अगर यह ठहराव मंजूर हो जाता है, तो झाझा के लोग देवघर और वाराणसी तक की यात्रा आसानी से कर सकेंगे। साथ ही झाझा क्षेत्र में धार्मिक और पर्यटक स्थलों के दर्शन करने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

तीन लाख से अधिक आबादी को होगा लाभ

सांसद अरुण भारती ने कहा कि झाझा की आबादी तीन लाख से अधिक है और नगर परिषद का दर्जा प्राप्त है। यहां नागी-नकटी पक्षी आश्रयणी, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, पर्मनिया डैम, गरही डैम और ढिवी नदी जैसे कई पर्यटक स्थल भी हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी, जिससे रेलवे के राजस्व में इजाफा होगा।

हाईटेक स्कैनर मशीन बनी शोभा की वस्तु

झाझा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक स्कैनर मशीन भी लगाई गई थी, लेकिन यह मशीन अभी तक चालू नहीं हो पाई है। चार महीने पहले स्टेशन पर लगाई गई इस मशीन को प्लेटफॉर्म पर नहीं लगाया गया है और यह अभी भी स्टेशन के बाहर शोभा की वस्तु बनी हुई है।

NSIT
Nsmch