LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

Jhajha police Action: झाझा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 15 साल से फरार 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Jhajha police Action: झाझा पुलिस ने 15 साल से फरार 50 हजार के इनामी अपराधी रामधनी तुरी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। 2010 के अपहरण मामले का मुख्य आरोपी था।

Jhajha police Action
बिहार पुलिस का एक्शन!- फोटो : social media

Jhajha police Action: झाझा पुलिस ने रविवार (17 नवंबर 2025) को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी और 15 वर्ष से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी रामधनी तुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया गांव का रहने वाला है और वर्ष 2010 के अपहरण मामले का मुख्य अभियुक्त है।

बोड़वा बाजार से नशे की हालत में हुआ गिरफ्तार

सूचना मिली थी कि रामधनी तुरी बोड़वा बाजार इलाके में घूम रहा है। थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे धर दबोचा गया।गिरफ्तारी के वक्त वह नशे में धुत था। अल्कोहल टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि होने पर एएसआई चंदन कुमार ने उसके खिलाफ शराबबंदी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया।

15 साल से पुलिस को देता रहा चकमा

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर भागता रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी की सूचना लक्ष्मीपुर थाना को भी भेज दी गई है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई दीपक कुमार, एएसआई चंदन कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

शराब पीकर उत्पात मचाने वाला युवक भी गिरफ्तार

पुलिस ने कांवर गांव के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को भी पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान संजय यादव, निवासी — गंदर गांव, बटिया थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

NSIT
Nsmch