LATEST NEWS

  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: मतदान का समय खत्म होते ही मोकामा में जश्न का माहौल, नीरज कुमार के समर्थकों ने जीत का दावा करते हुए बांटी मिठाइयां
  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: मतदान का समय खत्म होते ही मोकामा में जश्न का माहौल, नीरज कुमार

  • गोपालगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
  • गोपालगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध

  • किसी ने छोड़ी हरियाणा की नौकरी तो कोई डिग्री लेकर था बेरोजगार, अब खेतों में स्ट्रॉबेरी उगाकर लाखों कमा रहे बिहार के युवा
  • किसी ने छोड़ी हरियाणा की नौकरी तो कोई डिग्री लेकर था बेरोजगार, अब खेतों में स्ट्रॉबेरी उगाकर लाखों

  • मुजफ्फरपुर के फर्जी वोटिंग के आरोप पर राजद नेताओं का हंगामा, महिला मतदाता की शिकायत के बाद कराया गया 'टेंडर वोट'
  • मुजफ्फरपुर के फर्जी वोटिंग के आरोप पर राजद नेताओं का हंगामा, महिला मतदाता की शिकायत के बाद कराया

  • राजद प्रत्याशी के घर एसटीएफ के पहुंचने पर भड़के तेजस्वी यादव : कहा-हार के डर से बौखला गया है सत्ता पक्ष, इस बार कोई दाल गलने वाली नहीं है
  • राजद प्रत्याशी के घर एसटीएफ के पहुंचने पर भड़के तेजस्वी यादव : कहा-हार के डर से बौखला गया

Bihar Politics - महादलित टोले में भ्रमण के दौरान जदयू विधायक फिसले, पैर में हुआ फ्रैक्चर, कहा – जल्द जनता के बीच जाऊंगा

Bihar Politics - महादलित टोले में भ्रमण के लिए जदयू विधायक फिसल कर गिर गए, जिसमें उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। जिसके बाद समर्थक चिंतित हो गए।

Bihar Politics  - महादलित टोले में भ्रमण के दौरान जदयू विधाय

Jamui - महादलित टोले के भ्रमण के लिए गये झाझा से जदयू विधायक  व पूर्व मंत्री दामोदर रावत अचानक फिसल गए। जिसमें उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। जिसके बाद उन्हें जमुई के दामोदर प्रसाद आर्थो क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

जहां उनके पैर में प्लास्तर किया गया। जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने तीन सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। हालांकि इस घटना के बाद दामोदर रावत ने कहा कि क्षेत्र की जनता की दुआ और आशीर्वाद से वह जल्द ठीक होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को उनकी जरूरत पड़ी तो इस हालत में भी वह पीछे नहीं रहेंगे।

हालचाल जानने पहुंचे समर्थक

इधर, विधायक के फिसलने से उनके पांव में फ्रैक्चर आने की सूचना तुरंत जिले भर में फैल गई। सूचना पाकर समर्थक जुटने लगे और क्लीनिक से लेकर उनके घर तक कुशल क्षेम जानने वालों की भीड़ लग गई। जदयू नेता बेचन सिंह सहित अन्य नेताओं ने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

कैसे हुई घटना

जदयू नेता सह 20 सूत्री समिति सदस्य पंकज सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गिद्धौर महादलित टोला में लोगों से मिलने के क्रम में विधायक का पांव फिसल गया। इसके कारण वह गिर गए।

NSIT
Nsmch

इस क्रम में उनके दाहिने पांव में गंभीर चोट और दर्द का एहसास हुआ। चिकित्सक के पास ले जाने के पश्चात फ्रैक्चर की पुष्टि हुई और प्लास्टर चढ़ा कर चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी है।