LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

Jamui Moharram: मोहर्रम के जुलूस में युवक ने लहराया फिलिस्तीन का झंडा, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Jamui Moharram: जमुई में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक युवक द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराने की घटना सामने आई है। जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

Jamui Moharram
जमुई में युवक ने लहराया फिलिस्तीन का झंडा- फोटो : news4nation

Jamui Moharram: मोहर्रम के अवसर पर जमुई जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही थी। पर्व से पहले शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी और जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस भी निर्गत किए गए थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी किया गया था, वहीं विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

इस बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित भक्षियार मोहल्ले से निकले मोहर्रम के जुलूस में एक युवक फिलिस्तीन का झंडा लहराते हुए नजर आया। यह दृश्य थाना चौक पर जुलूस के दौरान देखा गया, जब बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और पुलिस बल भी मौके पर तैनात था।

जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल

जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे, लेकिन झंडा लहराने की यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर भी कई सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इस प्रकार का झंडा जुलूस में कैसे पहुंचा और प्रशासन की निगरानी में यह घटना कैसे हुई। इस मामले को लेकर जब एसडीपीओ सतीश सुमन से बात की गई तो उन्होंने कहा, “घटना की वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है, दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की प्रक्रिया में जुट गया है। मोहर्रम के पर्व पर किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यह प्रशासन की ओर से साफ संकेत दिए गए हैं।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट