LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Jamui firing: जमुई में फायरिंग से सनसनी! किशोर पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान

Jamui firing: जमुई में किशोर पर फायरिंग की गई। हालांकि, इस घटना में किशोर की जान बाल-बाल बच गई। इस घटना के पीछे की मुख्य वजह जमीन विवाद को माना जा रहा है।

Jamui firing
जमीन विवाद में चली गोली!- फोटो : news4nation

Jamui firing: जमुई शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतरगत महिसौड़ी चौक इलाके में गुरुवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बेखौफ अपराधियों ने एक किशोर पर गोली चला दी। घटना रिलायंस मॉल और बी-मार्ट के बीच करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। हालांकि गोली युवक को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।

चश्मदीदों के अनुसार, तीन की संख्या में आए अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग की ओर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

Diarch GO

डायल 112 की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की तीन गाड़ियां और टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा, एक मिस फायर गोली और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके बाद पीड़ित युवक को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया। पीड़ित की पहचान महिसौड़ी चौक निवासी गोपी सिंह के 15 वर्षीय पुत्र अंबर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका अपने ही गोतिया के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 

घटना के बाद आरोपी फरार

परिजनों के अनुसार, घटना के बाद तीनों आरोपी बाइक से अतिथि पैलेस चौक की दिशा में फरार हो गए। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

जमुई सेसुमित की रिपोर्ट