LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar News : सभी कागजात देने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने हाईवा चालक से की अवैध वसूली, एसपी ने दारोगा सहित 4 को किया सस्पेंड

Bihar News : सभी कागजात रहने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने हाइवा चालक से अवैध वसूली करना महंगा पड़ गया. एसपी ने दारोगा सहित चार को सस्पेंड कर दिया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : सभी कागजात देने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने हाईव
चार पुलिसकर्मी घायल - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बनाए गए चेक पोस्ट पर हाइवा चालक से अवैध वसूली के मामले में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कड़े तेवर दिखाए है। आरोप की जाँच के बाद आज कटौना चेक पोस्ट पर तैनात एक पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) समेत 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह घटना शुक्रवार देर रात जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर स्थित कटौना चेक पोस्ट पर हुई। 

झारखंड के गिरिडीह जिले से ट्रांसपोर्ट का सामान शेखपुरा ले जा रहे हाइवा चालक वकील यादव को पुलिसकर्मियों ने रोका था। पुलिसकर्मियों ने पहले चालक से वाहन के कागजात और लाइसेंस मांगे। सभी दस्तावेज वैध पाए जाने के बावजूद, वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने चालक पर वाहन के अंदर बाजा बजाने और आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्हें 15,000 रुपये का जुर्माना लगाने की धमकी दी गई। 

हालांकि, बाद में पुलिसकर्मियों ने चालक से 700 रुपये की मांग की, जिसे चालक ने दे दिया। इसी दौरान यह पूरी वारदात कैमरे में कैद कर लिया गया और खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी विश्वजीत दयाल ने उक्त वीडियो की जांच पडताल की। जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी विश्वजीत दयाल ने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सदानंद कुमार, कांस्टेबल सुबोध कुमार, विजय कुमार और महिला कॉन्स्टेबल भाग्यश्री कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

SP विश्वजीत दयाल ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सदानंद कुमार और 3 कॉन्स्टेबल को निलंबित किया गया है। वही एक साथ 4 पुलिस कर्मियों के खिलाफ की गई इस बड़ी कार्रवाई के बाद भ्रष्ट पुलिसकर्मियों मे हड़कंप का माहौल है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट