LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar News : कृष के पापा बोल रहे हैं? आपका बेटा बिना हेलमेट के घूम रहा है...फाइन काट रहा हूँ...जमुई एसपी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bihar News : जमुई एसपी विश्वजीत दयाल सड़क पर उतरे और खुद वाहनों के कागजातों की जांच करने लगे. एसपी की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया......पढ़िए आगे

Bihar News : कृष के पापा बोल रहे हैं? आपका बेटा बिना हेलमेट
जमुई एसपी की कार्रवाई - फोटो : SUMIT

JAMUI : हेलो! मैं जमुई एसपी बोल रहा हूं,आप घर में है और अपने बच्चे को दुर्घटना के लिए रोड पर छोड़ देते हैं। आपका बेटा बिना लाइसेंस और हेलमेट का बाइक चला रहा है। आपको पता है। आप घर में है और आपके बच्चे बिना हेलमेट और लाइसेंस से रोड पर निकला हुआ है। एसपी विश्वजीत दयाल का फोन जाने के बाद पेरेंट्स ने कहा कि इस बार माफ कर दीजिए,एसपी ने कहा कि माफ कैसे करें फाइन तो लगेगा ही। मैं आपको बताने के लिए फोन किया कि आप अपने बच्चों पर ध्यान दीजिए। बिना लाइसेंस और हेलमेट का नहीं निकले रोड पर। 

इस दौरान वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस लिखी बाइक सवार एक युवक को रोका। जिस पर दो युवक सवार थे,पुलिस ने पकड़ा भी। तभी मौका देख वह भगाने लगा। पीछे से एक पुलिस कर्मी बाइक के कैरियर को पकड़ कर कुछ दूर तक बाइक को रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार मौके से फरार हो गया। लेकिन इस दौरान पुलिसकर्मी ने बाइक के नंबर को कमरे में कैद में कैद कर उस पर फाइन काट दिया।

एसपी विश्वजीत दयाल खुद सड़क पर उतरकर डीएम आवास के सामने कई बाइक चालकों के खुद चालान कटवाए। यहां तक की कई पेरेंट्स जो अपने बच्चों को ट्यूशन या स्कूल से लाने की बात कर रहे थे। उन्हें भी नहीं बक्शा गया। यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर  कई लोगों को समझाया कि अगर आप बिना हेलमेट का चलेंगे तो आपके बच्चे आपसे क्या सीखेंगे। यह कार्रवाई जिलाधिकारी आवास के सामने की गई। जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर मे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसपी की मौजूदगी से पुलिसकर्मियों में भी अतिरिक्त सक्रियता देखने को मिली और नियम तोड़ने वालों पर बिना किसी ढील के कार्रवाई की गई।

मौके पर जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि यातायात के नियमों के उल्लंघन को लेकर हम लोग 15 दिनों से लोगों को मैसेज दे रहे हैं,ट्रैफिक रूल का पालन करें। जो आपके हित में है आपके परिवार वाले घर पर आपका इंतजार कर रहे हैं,कृपया करके ट्रिपल लोडिंग,बच्चों को गाड़ी नहीं दे,लेकिन लोग इसे नहीं मान रहे हैं।हम लोगों ने फाइन करना शुरू कर दिया है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट