LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News:हादसा या साजिश? जमुई के नागी डैम में शिक्षक और पुत्र के शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताया संदेह

जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत नागी डैम से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां एक शिक्षक और उनके मासूम पुत्र का शव बरामद हुआ है।जानकारी के अनुसार,इकबाल अंसारी हर रोज की तरह मंगलवार की सुबह अपने बेटे के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

Jamui Sensation due to discovery of bodies of teacher and so
जमुई के नागी डैम में शिक्षक और पुत्र के शव मिलने से सनसनी- फोटो : news 4 nation

जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत नागी डैम से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां एक शिक्षक और उनके मासूम पुत्र का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बाराजोर निवासी इकबाल अंसारी और उनके पुत्र अरहान अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इकबाल अंसारी हर रोज की तरह मंगलवार की सुबह अपने बेटे के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घंटों की खोजबीन के बाद दोपहर करीब 1 बजे नागी डैम में दोनों के शव तैरते हुए पाए गए।

परिजनों ने जताया संदेह, डूबने की बात से इनकार

घटना की सूचना मिलते ही झाझा पुलिस, DIU की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और मृतक के रिश्तेदारों का कहना है कि यह मामला सामान्य डूबने का नहीं लग रहा है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि इस घटना के पीछे कोई और गहरी साजिश या रंजिश हो सकती है। परिजनों की मांग है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच हो ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।

पुलिस की थ्योरी: बचाने के चक्कर में गई जान?

इधर, मामले की जांच कर रहे थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है। पुलिस का अनुमान है कि संभवतः बच्चा शौच के लिए डैम के किनारे गया होगा और पैर फिसलने के कारण डूबने लगा होगा। उसे बचाने की कोशिश में पिता ने भी पानी में छलांग लगाई होगी और गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वे सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गंभीरता से छानबीन कर रहे हैं।

इलाके में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

शिक्षक और उनके पुत्र की एक साथ मौत की खबर से पूरे बाराजोर गांव और झाझा इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। एक शिक्षक के रूप में इकबाल अंसारी की क्षेत्र में काफी प्रतिष्ठा थी, जिससे इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। 

रिपोर्ट- सुमित कुमार