LATEST NEWS

  • Bihar Crime:  महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime: महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

Jamui Sand Mafia Attack On Police: जमुई में बालू माफिया का तांडव! जबरन ट्रैक्टर छुड़ा ले गए तस्कर, ताकती रह गई पुलिस

Jamui Sand Mafia Attack On Police: जमुई जिले में बालू माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे कभी पुलिस को पीट देते हैं तो कभी उन पर गोली चला देते हैं। वे बेखौफ होकर ट्रैक्टरों से अवैध बालू का कारोबार करते हैं ।

जमुई में बालू माफिया का तांडव

Jamui Sand Mafia Attack On Police:  जमुई में बालू माफियाओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि पुलिस भी उनके सामने बेबस नजर आ रही है। आज सुबह करीब 9 बजे जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिजली ऑफिस के पास पुलिस ने बालू से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। लेकिन बालू माफियाओं ने जबरन पुलिस से ट्रैक्टर छुड़ा लिया, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। ट्रैक्टर छुड़ाकर भागते समय, उन्होंने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के कुछ कर पाने से पहले ही, बालू माफिया ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए और पुलिस देखती रह गई। 

इस घटना के बाद, घायल व्यक्ति और स्थानीय लोगों ने जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस भी वहां से भाग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। घायल व्यक्ति की पहचान कटौना निवासी पांडेय सिंह के रूप में हुई है। 

जमुई जिले में बालू माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे कभी पुलिस को पीट देते हैं तो कभी उन पर गोली चला देते हैं। वे बेखौफ होकर ट्रैक्टरों से अवैध बालू का कारोबार करते हैं और जिला प्रशासन चुपचाप तमाशा देखता रहता है। जमुई की सड़कों पर बालू के ट्रैक्टर मौत की तरह घूमते नजर आते हैं, लेकिन उन पर लगाम लगाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। यह समझ से परे है कि इसे क्या माना जाए। इन घटनाओं से यह स्पष्ट है कि जमुई खनन विभाग के अधिकारी हों या जमुई पुलिस, वे अवैध बालू माफियाओं पर नियंत्रण करने में नाकाम रहे हैं। यही कारण है कि जमुई में अक्सर अवैध बालू ट्रैक्टरों का आतंक देखने को मिलता है। अब यह देखना होगा कि खनन विभाग और पुलिस इस तरह की घटनाओं पर कब तक रोक लगाते हैं।

रिपोर्ट- सुमित सिंह