LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

Bihar News: बिहार पुलिस आपकी सेवा में...जमुई में दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा, कंधे पर उठाकर घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

Bihar News: कड़ाके की ठंड में जवान ने घायल को अपने कंधे पर उठाकर करीब 500 मीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। जहां से उसे वाहन के जरिए अस्पताल ले जाया गया। समय पर इलाज मिलने से घायल की जान बच सकी।

जमुई पुलिस
जमुई पुलिस का मानवीय चेहरा - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के जमुई बिहार पुलिस का संवेदनशील चेहरा सामने आया है। जहां एक घायल व्यक्ति को अपनी पीठ पर लेकर जवान ने अस्पताल पहुंचाया। दरअसल, जमुई में मंगलवार देर रात डायल 112 पुलिस के एक जवान की तत्परता और मानवीय संवेदना से एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बच गई। कड़ाके की ठंड में जवान ने घायल को अपने कंधे पर उठाकर करीब 500 मीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। जहां से उसे वाहन के जरिए अस्पताल ले जाया गया। समय पर इलाज मिलने से घायल की जान बच सकी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जवान की कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना कर रहे हैं।

आपसी विवाद में हुई मारपीट

घटना झाझा थाना क्षेत्र के ढीबा गांव की है। जहां देर रात दो शराबियों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया। इस दौरान मुसहरी टोला निवासी सूरज मांझी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर से लगातार खून बहने लगा। वहीं, दूसरे पक्ष का हेमन मांझी भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल मुख्य सड़क से करीब 500 मीटर अंदर था। घायल की हालत नाजुक थी, लेकिन किसी ग्रामीण ने उसे उठाने की हिम्मत नहीं दिखाई।

कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

ऐसे में डायल 112 के जवान ने साहस दिखाते हुए सूरज मांझी को अपने कंधे पर उठाया और पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वहां से उसे वाहन द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने समय पर इलाज कर उसकी जान बचा ली। दूसरे घायल हेमन मांझी का भी अस्पताल में उपचार कराया गया है।

पुलिस की सराहना

घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाना लेकर आई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इलाज के बाद दोनों घायलों को थाना लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने डायल 112 जवान की प्रशंसा करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में भी पुलिस आम लोगों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

NSIT
Nsmch