LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

Bihar News : जमुई पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, इंटर-डिस्ट्रिक्ट बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, आठ को किया गिरफ्तार, मास्टर चाभी से खुला राज

Bihar News : जमुई पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, इंटर-डिस्ट्रिक्ट बाइ
जमुई पुलिस का ऑपरेशन - फोटो : SUMIT

Jamui: ज़िले में पिछले कुछ महीनों से बाइक चोरी की वारदातें इस क़दर बढ़ गई थीं कि आम नागरिकों के बीच ख़ौफ़ और बेचैनी का आलम था। लोग अपनी मेहनत की कमाई से ख़रीदी मोटरसाइकिलों को खुलेआम सड़कों और गली-मोहल्लों में पार्क करने से डरने लगे थे। लेकिन अब जमुई पुलिस ने एक संगठित और सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर अपराध की इस काली परछाई को बड़ा झटका दिया है। जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया कि लंबे समय से जिले में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय था। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। इसी को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम को गुप्त सूचना मिली और उसी के आधार पर ऑपरेशन चोरी की चाभी को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने आठ कुख्यात बाइक चोरों को गिरफ़्तार किया है। इनके पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, आठ मोबाइल फ़ोन और एक मास्टर चाभी बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यही मास्टर चाभी बाइक चोरी के सिलसिले की असली ‘जादुई कुंजी’ थी, जिसकी मदद से यह गिरोह मिनटों में ताले तोड़ देता था।

गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है,जमुई ज़िले के कटौना गाँव से: गौतम कुमार, विभीषण कुमार और विकास यादव,लखीसराय ज़िले से: कृष्णा कुमार, राहुल कुमार, राजकिशोर कुमार, ललन कुमार और सौरव कुमार। यह गिरफ्तारी थाना मलयपुर के कटौना और बरियारपुर इलाक़े से लेकर लखीसराय के बन्नू बगीचा (जानकीडीह), किउल थाना क्षेत्र के लाखोचक, चानन थाना क्षेत्र के भंडार और पीड़ीबाज़ार थाना क्षेत्र के घोंघी बरियारपुर तक फैली छापेमारी में की गई।

पुलिस की टीम में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, महेश सिंह, रामानुज सिंह, पंकज कुमार और टेक्निकल सेल के कई जवान शामिल थे। तकनीकी निगरानी और जाल बिछाने की वजह से ही यह गिरोह पकड़ में आया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से न केवल जमुई बल्कि आसपास के ज़िलों में भी सक्रिय था। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को यह गिरोह या तो दूर-दराज़ के इलाक़ों में बेच देता था या फिर उन्हें फ़र्ज़ी कागज़ात के ज़रिए वैध दिखाकर सस्ते दामों पर ठिकाने लगा देता था।

पुलिस की इस कामयाबी ने आम लोगों में राहत की सांस भर दी है। जिन इलाक़ों में चोरी की वारदातें रोज़मर्रा की बात बन गई थीं, वहाँ अब लोग उम्मीद कर रहे हैं कि बाइक चोरी की घटनाओं में भारी कमी आएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- सुमित कुमार