LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar Crime News : जमुई पुलिस ने तीसरी अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : जमुई पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए तीसरी मिनी गन फैक्ट्री कला भंडाफोड़ किया है. वहीँ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : जमुई पुलिस ने तीसरी अवैध मिनी गन फैक्ट्री
मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन - फोटो : SUMIT

JAMUI : कल जमुई पुलिस की ताबड़तोड़ कारवाई के बाद अवैध मिनी गन फैक्ट्री का सफल उद्भेदन किया गया था। जिसके बाद आज देर शाम इसी मामले में एक और कड़ी जुड़ गई है। आपको बता दें की इस मामले में हरखार पंचायत के मुखिया मुन्ना साह के अलावा एक और नाम अमित सिंह का सामने आया था।

जिसके बाद आज जमुई पुलिस ने अमित सिंह पर शिकंजा कसना शुरू किया और इसी कड़ी में आज देर शाम डीआईयू टीम और मलयपुर थाना पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए मलयपुर थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के समीप से एक घर में छापेमारी करते हुए अर्ध निर्मित पिस्टल, कार्बाइन का बैरल, राइफल का बैरल, मैगजीन सहित हथियार बनाने का उपक्रम बरामद किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार अमित सिंह मूल रूप से गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव का रहनेवाला है। आरोपी अमित सिंह मलयपुर थाना क्षेत्र में अपना निजी भवन बनाकर रहते थे। जमुई पुलिस द्वारा अमित सिंह के ही घर से अर्धनिर्मित पिस्टल और मैगजीन बरामद किया गया है। जबकि अन्य कई अर्धनिर्मित पिस्टल,बैरल सहित हथियार बनाने का उपकरण घर के समीप स्टोर रूम से बरामद किया गया है। 

फिलहाल इस मामले में पांच आरोपियों के अलावा किसी अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। इस छापेमारी को भी पूर्व में हुई अवैध मिनी गन फैक्ट्री उद्भेदन से जोड़ा जा रहा है। इस कारवाई में शामिल तकनीकी सेल प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट