LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

Bihar Crime : जमुई पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, हथियार बनाने का उपकरण किया बरामद, मौके से संचालक को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : जमुई पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया पर्दाफा

JAMUI : बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व गुप्त सूचना के आधार पर एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा लछुआड़ थाना क्षेत्र के गौहरनगर में अवैध तरीके से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कारतूस व हथियार के पार्ट्स को बरामद किया है। साथ ही मिनी गन फैक्ट्री के संचालक सुरेश मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया है। 

यह कार्रवाई आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उक्त जानकारी कार्यालय कक्ष में शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने दी है। उन्होंने बताया कि एसपी विश्वजीत दयाल को गुप्त सूचना मिली थी कि गौहर नगर में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। 

सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में जिला सूचनाओं का ही जमुई और लछुआड़ थाना की संयुक्त एक टीम गठित की गई। उसके बाद चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी कर संचालक सुरेश मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि 7 नग देशी कट्टा , एक नग सिक्सर रिवाल्वर, दो पीस जीवित कारतूस, एक पीस राइफल का बोल्ट, दो पीस बैरल, एक पीस ड्रिल मशीन , दो पीस  बेस मशीन , एक पीस ग्राइंडर मशीन , एक पीस हैंड बेस मशीन,  दो पीस ड्रिल मशीन का वर्मा , तीन पीस राइफल की लकड़ी का बट,  दो पीस रेलवे पटरी के टुकड़े,  दो पीस अर्ध निर्मित कट्टा के साथ भारी मात्रा में स्प्रिंग,   हथोड़ा,  हेक्सा, रेती,   बैरल ,निर्माण पाइप एवं स्टील की चादर बरामद की गई है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट