LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : पचास हजार के इनामी कुख्यात अपराधी शिवम को जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साल से पुलिस को चकमा देकर था फरार

Bihar Crime News : जमुई पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी अपराधी शिवम को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी को पुलिस को पिछले एक साल से तलाश थी....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : पचास हजार के इनामी कुख्यात अपराधी शिवम को
50 हज़ार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : SUMIT

JAMUI : जमुई पुलिस को लगातार मिल रही सफलता की कड़ी में एक और पच्चास हजार के इनामी अपराधी शिवम कुमार का भी नाम जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि टाउन थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के अचहरी गांव से इसे गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी शिवम कुमार टाउन थाना क्षेत्र के सुदामापुर अचहरी गांव निवासी साधु यादव का पुत्र है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ जिला प्रशासन के द्वारा पच्चास हजार का इनाम घोषित किया गया था और यह बीते एक सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। 

बुधवार की रात जमुई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की इनामी अपराधी अपने घर आया हुआ है। जिसके आधार पर बुधवार की रात टाउन थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम के साथ की गई संयुक्त छापेमारी में उक्त अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले को लेकर गुरुवार की दोपहर समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में एसपी मदन कुमार आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि फरार चल रहे इनामी अपराधी शिवम कुमार जो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसके खिलाफ टाउन थाने ने प्राथमिकी  दर्ज थी जिसमें 50000 का इनाम रखा गया था। 

कहा की उसके घर आने की सूचना मिली थी की इसके बाद एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। जिसमें टाउन थाने की पुलिस और डीआईयू की टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया था। जिसमें बड़ी कामयाब मिली है। इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को यकीन है की इसकी गिरफ्तारी से अपराध में कमी आएगी।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट