LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : जमुई पुलिस ने पचास हजार के इनामी पंकज यादव को दमन द्वीव से किया गिरफ्तार, अपहरण और आर्म्स एक्ट सहित दर्ज हैं कई मामले

Bihar News : जमुई पुलिस ने कई कांडों में अभियुक्त पंकज यादव को दमन दीव से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी पर अपहरण, आर्मस एक्ट सहित विस्फोटक पदार्थ रखने के आरोप है....पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई पुलिस ने पचास हजार के इनामी पंकज यादव को द
50 हज़ार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : SUMIT

JAMUI : जमुई के टॉप टेन अपराधियों की फेहरिस्त में शामिल पचास हजार का इनामी पंकज यादव को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जमुई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंकज यादव दमन द्वीव में कही छिपकर रह रहा था। सूचना मिलने के तुरंत बाद जमुई पुलिस कप्तान मदन आनंद ने एक स्पेशल टीम को दमन द्वीप के लिए रवाना कर दिया। दमन द्वीप पहुंचकर वहां की लोकल पुलिस के सहयोग से जमुई पुलिस ने जमुई के टॉप टेन अपराधी के श्रेणी में आनेवाले पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया। 

आज प्रेस वार्ता करते हुए जमुई पुलिस अधीक्षक मदन आनंद ने बताया कि पंकज यादव की तलाश बहुत दिनों से जमुई पुलिस कर रही थी। इस अपराधी के ऊपर अपहरण, आर्मस एक्ट सहित विस्फोटक पदार्थ रखने के आरोप है। जिसको लेकर जमुई के लक्ष्मीपुर थाना सहित मुंगेर जिले के खड़गपुर थाने में चार मामले दर्ज है। यह अपराधी मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र के रामबिहारी का रहने वाला है। 

गुप्त सूचना के आधार पर जमुई पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए इस पचास हजार इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी टीम में लक्ष्मीपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार एसआई विवेक कुमार सहित DIU के जवान शामिल थे। इस अपराधी की गिरफ्तारी को जमुई पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में इस अपराधी की गिरफ्तारी के बाद अपराध पर लगाम लगेगी और जनता को बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट