LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime News : जमुई पुलिस ने कुख्यात नक्सली सुकरा हांसदा को किया गिरफ्तार, कई सालों से पुलिस को थी तलाश

Bihar Crime News : जमुई पुलिस ने कुख्यात नक्सली सुकरा हांसदा

JAMUI : नक्सल विरोधी ऑपरेशन में जमुई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताते चलें की बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर जमुई पुलिस ने छह साल से फरार नक्सली सुकरा हांसदा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आज जमुई एसपी मदन आनंद ने प्रेस वार्ता कर इस गिरफ्तारी को लेकर जानकारी दी। जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि कल उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त नक्सली को उसके घर के पास देखा गया है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कारवाई करते हुए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार और एसटीफ के सहयोग से छापेमारी टीम ने उक्त नक्सली के घर की घेराबंदी की। तत्पश्चात उक्त नक्सली को जमुई पुलिस ने उसके घर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली के ऊपर साल 2018 में चकाई थाना में गंभीर अपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसको लेकर जमुई पुलिस छह साल से इसको ढूंढ रही थी। 

Diarch GO

गिरफ्तार नक्सली को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के अलावा चकाई थाना प्रभारी राकेश कुमार, हरेराम दुबे, एवं एसटीफ के जवान सहित दर्जनों सशस्त्र बल मौजूद थे।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट