LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime : जमुई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दुष्कर्म सहित कई मामलों के कुल 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : जमुई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने बलियाडीह कांड के साथ रेप और पोक्सो के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : जमुई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दुष्कर्म सहित
11 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : SUMIT

JAMUI : जमुई पुलिस द्वारा झाझा थाना अंतर्गत हाल में हुए गंभीर कांडों को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बलियाडीह कांड में चार, रेप केस में 2 और पोस्को एक्ट अंतर्गत 4 गिरफ्तारी झाझा थाना द्वारा की गई है। इस बावत झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि झाझा थाना अंतर्गत बलियाडीह कांड को लेकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों की पहचान मोहम्मद रियाज अंसारी, मोहम्मद नौशाद अंसारी, मोहम्मद मिकाइल अंसारी और रऊफ मियां सभी साकिन बलियाडीह के रूप में की गई है। इस कांड के अलावा झाझा थाना अंतर्गत हाल में हुए रेप कांड में दो और एक अन्य पोस्को एक्ट द्वारा दर्ज केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

आगे उन्होंने बताया कि इस छापेमारी सह गिरफ्तारी अभियान में झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार की महती भूमिका सामने आई है। जमुई पुलिस आपराधिक कांडों को लेकर बेहद गंभीर है और कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। छापेमारी टीम में झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार के अलावा निधि कुमारी, कुंज बिहारी समेत झाझा थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट