LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार, अलग अलग थानों में दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मामले

Bihar Crime : जमुई पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी जिले के टॉप टेन अपराधी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है. प्रवीण कुमार पर जिले के अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को जमुई पुलिस
50 हज़ार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : SUMIT

JAMUI : जमुई पुलिस लगातार कार्रवाई कर जिले में टॉप 10 अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इस कड़ी में जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी प्रवीण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी बोधवन तालाब के पास लवकुश गैस एजेंसी के समीप से की गई है। इस अहम कारवाई को लेकर आज समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में एसपी मदन कुमार आनंद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अपराधी प्रवीण कुमार के खिलाफ एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

एसपी ने बताया कि उक्त अपराधी के ऊपर धारा 399, 402, 120बी भादंवि तथा 25(1-बी)ए, 26, 35 आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त इसके खिलाफ अपहरण, डकैती, रंगदारी, ठगी और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप विभिन्न थानों में दर्ज हैं। प्रवीण के खिलाफ जमुई, सोनो, सिकंदरा, खैरा, चंद्रमंडी और बरहट थाना क्षेत्रों में कुल 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था।

Diarch GO

एसपी आनंद ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस अभियान में सदर एसडीपीओ सतीश सुमन, जमुई थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार, पीटीसी रामनारायण यादव, जिला आसूचना इकाई और सशस्त्र बल की टीम शामिल थी।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट