LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

  • Nawada Polls Police
  • Bihar MLC Election: नवादा में मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में जुटी भीड़, पुलिस ने दिखाई

Bihar News: नौ साल से फरार नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार,घेराबंदी कर धर दबोचा

9 वर्षों से फरार नक्सली बुधन सोरेन को तेतरिया चरकापत्थर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Bihar News: नौ साल से फरार नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
नौ साल से फरार नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार- फोटो : reporter

Jamui: 9 वर्षों से फरार नक्सली बुधन सोरेन को तेतरिया चरकापत्थर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दरअसल जमुई पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार नक्सली बुधन सोरेन अपने घर कर्मा त्यौहार मनाने के लिए आया हुआ है।

जिसके बाद जमुई एसपी के दिशा निर्देश पर झाझा डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया और चरकापत्थर थाना की पुलिस एवं SSB चरकापत्थर के पदाधिकारी के साथ एक संयुक्त टीम गठित की गई।उक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर नक्सली बुधन सोरेन को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

बता दे कि गिरफ्तार नक्सली बुधन सोरेन पर वर्ष 2016 में 20 से 25 हथियारबंद लोगों के साथ एक सड़क निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर को जला देने एवं निर्माण कार्य को प्रभावित करने का आरोप लगा था और इस मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिक की दर्ज की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस 9 वर्षों से तलाश कर रही थी परंतु वह फरार चल रहा था।

रिपोर्ट- हर्ष कुमार