LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Jamui Murder Crime: जमुई में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Jamui Murder Crime: जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय आनंदी मोदी की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Jamui Murder Crime
जमुई में बुर्जुग की हत्या!- फोटो : news4nation

Jamui Murder Crime: बड़ी खबर जमुई से सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के गंगटी विशनपुर गांव में देर शाम एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान आनंदी मोदी (72 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग व्यक्ति घर में अकेले रहता था। मंगलवार (29 जुलाई 2025) की देर शाम अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

घटना की सूचना मिलते ही खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए है। थानाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम खैरा थाना क्षेत्र से आनंदी मोदी नामक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और मृतक के पुत्र को घटना की सूचना दे दी गई है। जमुई पुलिस हर पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता करने में जुटी है। 

पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजने की तैयारी

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा और इस घटना में शामिल दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल बिहार में लगातार हो रही हत्याओं के बीच जमुई में भी एक अधेड़ की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

न्यूज 4नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट