LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

जमुई छेड़खानी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर

एडीजी सुहिता अनुपम के अनुसार, पुलिस टीम आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर हमला किया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने के लिए कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी।

Jamui Minor Harassment Case
Jamui Minor Harassment Case- फोटो : news4nation

Bihar News :  जमुई में नाबालिग लड़की से राह चलते छेड़खानी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव के मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने  की खबर है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

एडीजी सुहिता अनुपम के अनुसार, पुलिस टीम आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर हमला किया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने के लिए कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी।  

बताया जा रहा है कि जमुई में नाबालिग लड़की के साथ राह चलते छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य आरोपी नंदन यादव के भी पुलिस की कार्रवाई में घायल होने के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने किस तरह पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की। मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

NSIT
Nsmch