LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Jamui Love Affair: युवक पर चढ़ा प्यार का ऐसा खुमार पढ़ाई-लिखाई दी छोड़! गुरु जी के बेटी से ही कर ली शादी, अब इस वजह से पुलिस के आगे कर रहे मदद की गुहार

Jamui Love Affair: राम ने ट्यूशन पढ़ाने वाले दरखा निवासी जितेंद्र पांडे की बेटी गुड़िया कुमारी से अंतरजातीय विवाह कर किया।

Jamui Love Affair: युवक पर चढ़ा प्यार का ऐसा खुमार पढ़ाई-लिख
Jamui Love Affair- फोटो : freepik

Jamui Love Affair: जमुई जिले के अलीगंज में ट्यूशन के दौरान पनपे प्यार ने अंतरजातीय विवाह का रूप लिया। देवघर में विवाह के बाद परिजनों के विरोध से परेशान होकर नवविवाहित जोड़ा पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग करने पहुंचा। बिहार के जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड में एक ट्यूशन शिक्षक और छात्रा के बीच उपजा प्यार अब विवाह और सामाजिक संघर्ष की कहानी बन गया है।राजीव कुमार राम, जो अलीगंज बाजार निवासी हैं, ने अपने ट्यूशन शिक्षक जितेंद्र पांडे की बेटी गुड़िया कुमारी से अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लिया है।

गुड़िया ने बताया कि राजीव पापा के पास ट्यूशन पढ़ने आता था। वहीं से हमारी दोस्ती हुई और फिर हम दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। मोबाइल पर बातें होती रहीं और सालों में रिश्ता गहराता गया।जब दोनों ने घरवालों के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा, तो दोनों परिवारों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों ने देवघर मंदिर में स्वेच्छा से शादी कर ली।

गुड़िया और राजीव ने पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाज़ से देवघर में शादी की। दोनों ने अपने आधार कार्ड और उम्र के दस्तावेज प्रस्तुत किए। शादी के बाद दोनों ने गुप्त रूप से रहना शुरू किया, क्योंकि परिजनों से जान का खतरा था। गुड़िया का आरोप है कि विवाह के बाद उसके पिता ने उसके खिलाफ थाने में चोरी का झूठा मामला दर्ज करवा दिया, जिससे राजीव के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि  हमने स्वेच्छा से शादी की, लेकिन हमारे परिवार वाले इसे स्वीकार नहीं कर रहे। उल्टा हमारे ससुर को जेल भेजवा दिया गया। गुड़िया कुमारी

लगातार धमकियां मिलने और मारपीट की आशंका के कारण नवविवाहित जोड़ा जमुई के पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद से मिलने पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों की तरफ से  दिए गए आवेदन की जांच की जा रही है। यदि जान का खतरा पाया गया, तो आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। कानून के तहत हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोपरि है।

NSIT
Nsmch