LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Teacher News: हेडमास्टर ने दूसरी कक्षा की छात्रा से किया गन्दा काम, चुप रहने के लिए दिए 20 रुपए, मामले के खुलासे के बाद महिलाओं ने कूट दिया

Bihar Teacher News: बिहार के जमुई से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां हेडमास्टर ने दूसरी कक्षा की छात्रा से गंदा काम किया और चुप रहने के लिए 20 रुपए दिए...

शिक्षक
headmaster did dirty work with a second class student- फोटो : social media

Bihar Teacher News:  बिहार के जमुई से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां स्कूल के हेडमास्टर ने दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल  के हेडमास्टर ने पहले छात्रा को गलत तरीके से टच किया औऱ फिर उसे चुप रहने के लिए 20 रुपए दे दिए। इस घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। 

हेडमास्टर ने दिया गंदा काम 

मामला सोनो प्रखंड स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय मकतब का है। हेडमास्टर पर दूसरी कक्षा की लड़की के साथ गंदा काम करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हेडमास्टर ने उनकी बेटी को गलत तरीके से छुआ और बाद में चुप रहने के लिए 20 रुपए भी दिए। बच्ची की मां ने कहा कि उनकी बेटी बीते 8 दिनों से विद्यालय नहीं जा रही थी। जब उन्होंने बच्ची को डांटा तो वह रोने लगी। साथ ही स्कूल नहीं जाने की जिद पर अड़ गई। पूछने पर उसने शिक्षक की हरकत की जानकारी दी।

दूसरी कक्षा की लड़की से गंदा काम 

पीड़ित छात्रा ने बता कि  हेडमास्टर ने उसे धमकी दिया था कि अगर वो किसी को कुछ बताती है तो वो उसे पोशाक व अन्य राशि नहीं देंगे। घटना के बारे में पता चलने पर एक महिला स्कूल पहुंचकर गुस्से में आकर प्राचार्य को चप्पल से मारने की कोशिश की। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को हुई तो सभी स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। वहीं इस मामले में हेडमास्टर शमशेर आलम ने कहा कि वह 14 सालों से स्कूल में कार्यरत है। कोई भी गलत हरकत नहीं की है। फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।