LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Jamui Uproar: जमुई में बालू घाट पर बवाल, एक की मौत के बाद ग्रामीणों ने दो ट्रकों में लगाई आग, कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची

Jamui Uproar: जमुई में आक्रोशित लोगों ने घाट पर खड़े दो ट्रकों में आग लगा दी। एक ट्रक का शीशा फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर क्राइम मीटिंग में भाग ले रहे कई थानाध्यक्षों को पुलिस बल के साथ भेजा गया।

Jamui Uproar
बालू घाट पर बावल- फोटो : Reporter

Jamui Uproar: जमुई में आक्रोशित लोगों ने घाट पर खड़े दो ट्रकों में आग लगा दी। एक ट्रक का शीशा फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर क्राइम मीटिंग में भाग ले रहे कई थानाध्यक्षों को पुलिस बल के साथ भेजा गया।जमुई के खैरा थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई है।मृतक युवक की पहचान जाफर अंसारी के रूप में हुई है। मृतक पांच बहनों में इकलौता भाई था। मृतक के पिता मोईद अंसारी ने बताया कि मेरा बेटा गांव के ही कुछ बच्चों के साथ नदी की तरफ नहाने गया था। जहां नदी बने गड्ढे में अत्यधिक पानी होने के कारण पानी में डूब कर मेरे बेटे की मौत हो गई। आपको बता दें काफी मशक्कत के बाद मृतक के शव को निकाला गया। घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। उग्र भीड़ ने वहां पर मौजूद दो हाइवा को आग के हवाले कर दिया। 


घटना की सूचना मिलने पर जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन, खैरा थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह, टाऊन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि कल करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली। जिसके बाद जमुई पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया। 

मृतक की पहचान जाफर अंसारी के रूप में हुई है। आगजनी की घटना को रोकने के लिए फायर फाइटर को बुलाया गया और हाइवा में लगे आग को नियंत्रित कर लिया गया है। फिलहाल स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में है। घटनास्थल से दो से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिवारवालों ने नदी घाट पर बालू खनन करने के बाद बने गड्ढे में डूबने से मौत की बात बता रहे है। फिलहाल जमुई पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- सुमित सिंह