LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

राजद विधायक सावित्री देवी के करीबी के घर बमबारी और लूटपाट, महिलाओं को बंधक बनाकर पीटा

जमुई के चकाई में अपराधियों ने कानून को ठेंगा दिखा दिया! राजद नेता सुरेश पासवान के घर पर 8 नकाबपोशों ने बमबाजी और लूटपाट की। महिलाओं को कमरे में बंद कर जमीन के कागजात जला दिए गए। इलाके में भारी तनाव, बम निरोधक दस्ता और FSL टीम जांच में जुटी।

राजद विधायक सावित्री देवी के करीबी के घर बमबारी और लूटपाट, म

Jamui - : जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत झगरूडीह गांव में रविवार की देर रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। स्थानीय विधायक सावित्री देवी के करीबी राजद नेता सुरेश पासवान के घर पर आठ नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया। अपराधियों ने न केवल घर में लूटपाट की और महिलाओं के साथ मारपीट की, बल्कि दो बम फोड़कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। घटना के समय सुरेश पासवान पटना में थे, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।

महिलाओं को कमरे में किया बंद, लूटपाट के बाद लगाई आग

सुरेश पासवान की पुत्री रूपा के अनुसार, रात करीब दो बजे जब वह मवेशियों को देखने बाहर निकली, तभी नकाबपोश अपराधियों ने उसे दबोच लिया। पिता के बारे में पूछने और उनके न मिलने पर बदमाशों ने रूपा का मुंह दबाकर मारपीट की। इसके बाद अपराधियों ने घर में मौजूद महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकद और सबसे महत्वपूर्ण—जमीन से संबंधित सभी मूल कागजात निकाल लिए। लूटपाट के बाद अपराधियों ने कागजातों में आग लगा दी, जिससे पास की झोपड़ी भी जलकर राख हो गई।

बमबाजी से दहला इलाका, जिंदा बम बरामद

वारदात को अंजाम देकर भागते समय अपराधियों ने घर के पास दो देसी बम फोड़े, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। अपराधी जाते-जाते सरकारी नाले के पास एक जिंदा सुतली बम भी छोड़ गए। ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर कमरे में बंद महिलाओं को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। सोमवार दोपहर बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) ने मौके पर पहुंचकर जिंदा बम को निष्क्रिय किया।

जमीन विवाद की आशंका, साक्ष्य जुटाने पहुंची FSL की टीम

NSIT
Nsmch

इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू जमीन के कागजातों को चुन-चुनकर जलाया जाना है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यह हमला किसी पुराने जमीन विवाद का नतीजा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के साथ एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि हमला केवल लूटपाट के उद्देश्य से था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।