LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar Crime:तलवार-लोहे की रॉड से हमला,आंखों में झोंकी मिर्ची,एक गंभीर रूप से घायल, वीडियो वायरल

Bihar Crime:तलवार-लोहे की रॉड से हमला,आंखों में झोंकी मिर्ची
तलवार-लोहे की रॉड से हमला,आंखों में झोंकी मिर्ची,एक गंभीर रूप से घायल, वीडियो वायरल- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क:  जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में सोमवार की रात खून से सनी एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पुराने पारिवारिक विवाद की रंजिश ने हिंसा का ऐसा रूप ले लिया कि पड़ोसियों ने मिलकर तलवार, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर एक व्यक्ति को लहूलुहान कर दिया।

घायल की पहचान फिरोज खान के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है।

घायल फिरोज खान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना तब हुई जब वे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया, जिससे वे कुछ देख ही नहीं पाए। तभी मौके पर मौजूद शेफ मोहम्मद उर्फ जुगनू खान ने उन पर तलवार से वार कर दिया।

फिरोज ने आरोप लगाया कि जुगनू खान के साथ संजीदा खातून और कारा खान भी शामिल थे। हमलावरों ने उन पर न सिर्फ रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला किया बल्कि पेट्रोल छिड़ककर जलाने तक की कोशिश की। अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीनों ने उन्हें बेरहमी से पीटा।

NSIT
Nsmch

पीड़ित ने बताया कि यह हमला करीब 10 साल पुराने विवाद का नतीजा है। दरअसल, उसके साले की शादी बिज्जी खान की बेटी से हुई थी। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे झगड़े का मामला कोर्ट तक पहुंचा है। इसी रंजिश में आरोप लगाया जाता है कि फिरोज खान उस विवाद को हवा देते हैं। यही वजह है कि सोमवार रात उन्हें निशाना बनाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही खैरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल फिरोज खान का फर्द बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।