LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

Jamui robbery incident: जमुई में भीषण कांड! पिस्टल की नोक पर व्यापारी से 50 लाख की लूट, इलाके में दहशत, अपराधियों के तालाश में जुटी पुलिस

Jamui robbery incident: जमुई में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने मलयपुर थाना से 100 मीटर दूर सोना-चांदी व्यापारी से 50 लाख रुपये की लूट की। विरोध पर व्यापारी को गंभीर रूप से घायल किया गया। पुलिस जांच में जुटी।

Jamui robbery incident
जमुई 50 लाख लूट- फोटो : news4nation

Jamui robbery incident: जमुई जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शुक्रवार (9 जनवरी 2026) की देर रात करीब 9 बजे मलयपुर–जमुई स्टेशन रोड पर हथियारबंद बदमाशों ने सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह रही कि यह घटना मलयपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी बाजार निवासी विक्रम सोनी, जो सोना-चांदी के बड़े कारोबारी हैं, जमुई स्टेशन से ट्रेन पकड़कर कोलकाता जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान स्टेशन रोड पर पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर व्यापारी से करीब 50 लाख रुपये की लूट कर ली।

विरोध करने पर की बेरहमी से पिटाई

लूट के दौरान जब व्यापारी ने विरोध किया तो अपराधियों ने पिस्तौल के बट से उनके सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में विक्रम सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए, जबकि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस मौके पर, घायल अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। वहीं वारदात की गंभीरता को देखते हुए जमुई एसपी विश्वजीत दयाल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल जाकर पीड़ित व्यापारी से भी बातचीत की।

NSIT
Nsmch

एसपी ने की पुष्टि, जांच तेज

पुलिस अधीक्षक ने लूट की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 50 लाख रुपये की लूट की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद ली जा रही है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही लूट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस को खुली चुनौती?

थाना से चंद कदमों की दूरी पर इतनी बड़ी लूट की घटना ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर थाने के पास ही अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार गश्त बढ़ाने की बात कह रही है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जमुई पुलिस कब तक लूटकांड का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाती है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट