LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News : जमुई में ‘हवाई चप्पल’ ने छिनतई गिरोह का किया पर्दाफाश, शातिर अपराधी को पुलिस ने बेगूसराय से किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नगद किया बरामद

Bihar News : जमुई पुलिस ने अपराधी को घटनास्थल से मिले सबूतों और उसकी 'हवाई चप्पल' के आधार पर दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से ₹1750 की नकदी भी बरामद की है।

Bihar News : जमुई में ‘हवाई चप्पल’ ने छिनतई गिरोह का किया पर
शातिर बदमाश गिरफ्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : इन दिनों बिहार के जमुई जिले के विभिन्न इलाकों में छिनतई की लगातार हो रही वारदातों से आम जनता के बीच भारी दहशत और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कभी बैंक से रुपये निकालकर जा रहे रेलकर्मियों को, तो कभी राह चलती महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। सड़कों पर सरेआम हो रही इन घटनाओं के कारण आम लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं।

17 अप्रैल की लूट की घटना का विवरण

इसी कड़ी में बीते 17 अप्रैल को झाझा थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से एक बड़ी छिनतई की घटना सामने आई थी। संसारपुर निवासी विशुनदेव यादव बैंक से दो लाख रुपये की निकासी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एकडारा चौक के समीप उन्हें रोक लिया और रुपयों से भरा थैला छीनकर रफूचक्कर हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया था।

हवाई चप्पल और वैज्ञानिक साक्ष्यों से पकड़ा गया आरोपी

घटना के बाद से ही जमुई पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक कड़ियों की मदद से अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले सनी मिश्रा नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से मिले सबूतों और उसकी 'हवाई चप्पल' के आधार पर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से ₹1750 की नकदी भी बरामद की है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपना गुनाह

कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान आरोपी सनी मिश्रा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने खुलासा किया कि वह 17 अप्रैल को अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से झाझा पहुँचा था। वे सभी बैंक के अंदर जाकर मोटी रकम निकालने वाले ग्राहकों की रेकी (टारगेट) कर रहे थे। उन्होंने पहले पीड़ित विशुनदेव यादव को दुर्गा मंदिर चौक के पास घेरने की कोशिश की थी, लेकिन वहाँ असफल रहने के बाद अपराधियों ने आगे बढ़कर एकडारा चौक के पास छिनतई की इस घटना को अंजाम दिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस और आम जनता से अपील

जमुई के डीएसपी राजेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस अंतरजिला गिरोह में कई अन्य अपराधी भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी और लूटे गए दो लाख रुपये की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही डीएसपी ने आम जनता से अपील की है कि बैंकों से बड़ी रकम निकालते समय पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कुमार हर्ष की रिपोर्ट