LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : जमुई मे खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार बालू लदे हाइवा सहित 11 वाहन किया जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

Bihar News : जमुई में खनन विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है. जहाँ विभाग ने चार बालू लदे हाईवा सहित 11 वाहनों को जब्त किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई मे खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार बालू लदे
खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : जमुई मे आये दिन बालू खनन और परिवहन को लेकर काफ़ी शिकायते जिला प्रशासन को मिल रही थी। जिसके आलोक मे जिला खनन पदाधिकारी केशव पासवान के नेतृत्व मे एक जाँच दल का गठन किया गया था। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर कल और आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे बड़ी कारवाई की गई और कुल 11 वाहनों को जब्त किया गया। 

इसी क्रम मे आज कटौना बायपास रोड पुल के पास खनन विभाग और मलयपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार बालू लदे हाइवा को जब्त कर लिया है। सभी हाइवा में बालू लदा हुआ था और सभी बिना त्रिपाल ढक कर बालू का परिवहन कर रहे थे। जो की खनन परिवहन के नियमों का घोर उल्लंघन माना जाता है। जिसके तहत खनन विभाग के पदाधिकारियों ने कारवाई करते हुए चारों हाइवा को जब्त कर लिया। 

Diarch GO

इस बावत जिला खनन पदाधिकारी केशव कुमार पासवान ने बताया कि पकड़े गए चारों डंपरों में बालू लदा था, लेकिन उनपर त्रिपाल नहीं लगा था और यह खनन विभाग के निर्धारित नियमों के खिलाफ है। सभी डंपरों को जब्त कर मलयपुर थाना लाया गया है, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित वाहन मालिकों पर नियम के अनुसार कारवाई की जाएगी। साथ ही पिछले दो दिनों मे खनन विभाग और जमुई पुलिस की संयुक्त कारवाई मे कुल 11 वाहन जब्त किए गए है। जिनके ऊपर अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान के तहत विभिन्न थानांतर्गत कुल 11 वाहन जप्त करने सहित 2 प्राथमिकी एवं 5.5 लाख दंड का अधिरोपण नियम के उल्लंघनकर्ता के विरुद्ध अधिरोपित की गई है। 

इस छापेमारी अभियान में सभी खान निरीक्षक एवं स्थानीय थाना तथा पुलिस बल मौजूद थे। जप्त किए वाहनों में कुल 2 वाहन मोहनपुर थाना, लक्ष्मीपुर थाना में 3, और मलयपुर थाना में 6 वाहनों को जब्त किया गया। बहरहाल अवैध बालू खनन और परिवहन की सूचना के बाद अब खनन विभाग नींद से जागी है और कड़ी कारवाई कर इस अवैध गोरख धंधे पर लगाम लगाने की कोशिश को अंजाम दिया है।

NSIT
Nsmch

सुमित की रिपोर्ट