LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करना होमगार्ड जवानों को पड़ा महंगा, 3 को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bihar News : चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करना होमगार्ड जवानो

JAMUI : अभी नवादा जिले की उत्पाद पुलिस पर कारवाई की आंच ठंडी भी नहीं हुई थी की जमुई जिला के सोनो थाना अंतर्गत डुमरी एक्साइज चेक पोस्ट पर कार्यरत जवान श्याम सुंदर यादव, शास्त्रीनगर थाना , जिला गिरिडीह द्वारा आरोप लगाया गया कि इनसे 21 अप्रैल की रात्रि को जबरदस्ती 15000 रुपया लिया गया है। इसकी जांच की गई तो पाया गया कि परिवादी 5 व्यक्ति से एक स्कॉर्पियो से तिलक समारोह में महादेव सिमरिया, जमुई जा रहे थे। 

इस दौरान डुमरी चेक पोस्ट पर एक्साइज के 3 होमगार्ड जवानों द्वारा परिवादी की स्कार्पियो रुकवाकर गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति को गाड़ी से नीचे उतारकर किनारे में ले जाया जाता है और बीस हज़ार रुपये की मांग की जाती है। नहीं देने पर सभी को जेल भेज देने की धमकी दी जाती है। परिवादी के साथ आए एक व्यक्ति को सूर्यमणि कुमार, BHG द्वारा अपने मोबाइल से दिखाए स्कैनर पर 9500 रूपया लिया गया। 

Diarch GO

साथ ही चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरा की जाँच की गई तो पाया गया की तीन जवानों द्वारा गाड़ी रोकते हुए देखा गया। गिरफ्तार तीनो जवानों की पहचान सूर्यमणि कुमार , आशीष कुमार सिंह, एवं नवीन कुमार सिंह के रूप मे की गई है। जब जमुई पुलिस द्वारा आरोपी सूर्यमणि  कुमार से कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला की वो अपने दोस्त आदर्श प्रकाश के UPI ID पर 9500 रुपया मंगाया था। 

इसके बाद जमुई पुलिस काण्ड दर्ज कर तीनों होम गार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया। एसपी विश्वजीत दयाल की इस कड़क रवैए से पुरे पुलिस महकमे मे हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

NSIT
Nsmch

सुमित की रिपोर्ट