LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

बेवफाई के शक में प्रेमिका ने प्रेमी पर फेंका खौलता तेल, युवक गंभीर रूप से घायल

टाउन थाना क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ला में एक गंभीर वारदात सामने आई है। रहमान नामक युवक पर उसकी कथित प्रेमिका साहिला खातून ने खौलता हुआ गर्म तेल फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेवफाई के शक में प्रेमिका ने प्रेमी पर फेंका खौलता तेल, युवक
बेवफाई के शक में प्रेमिका ने प्रेमी पर फेंका खौलता तेल- फोटो : NEWS 4 NATION AI

N4N डेस्क: बिहार के जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ला में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपने कथित प्रेमी पर खौलता हुआ गर्म तेल फेंक दिया। इस हमले में युवक 75% तक झुलस गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना और आरोप घायल युवक मोहम्मद रहमान ने पुलिस को बताया कि वह और आरोपी महिला, साहिला खातून, पिछले चार वर्षों से प्रेम-संबंध में थे। रहमान का आरोप है कि वह सऊदी अरब से लौटने के बाद साहिला उससे दूरी बनाने लगी थी और इस दौरान उसने उससे 2 से 3 लाख रुपये भी लिए थे।

रहमान के अनुसार, मंगलवार रात साहिला खातून ने उसे सुलह के लिए अपने घर के पास बुलाया। जब रहमान वहाँ पहुँचा, तो साहिला ने कथित तौर पर पहले से खौलाया हुआ गर्म तेल उसके ऊपर फेंक दिया।

युवक की स्थिति और पुलिस  कार्रवाई

गर्म तेल फेंकते ही रहमान चिल्ला उठा, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और उसे सदर अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टर घनश्याम सुमन ने बताया कि रहमान का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है और वह 75% तक जल चुका है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

घायल प्रेमी के बयान के आधार पर, टाउन थाना पुलिस ने साहिला खातून के अलावा उसके पिता फजल अंसारी और माँ सजिना बेगम को भी आरोपी बनाया है।

प्रेमिका का बयान

पुलिस ने आरोपी साहिला खातून को हिरासत में ले लिया है और उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसके जरिए उसने रहमान को मैसेज कर बुलाया था। साहिला ने पुलिस को बताया कि रहमान ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। उसने उसे बैठकर सभी मामले सुलझाने के लिए बुलाया था, और इसी दौरान उसने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।