LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

Bihar News: जमुई में दो पक्षों में जमकर हुई गोलीबारी, फायरिंग का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है। जमुई में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़िए आगे...

गोलीबारी
जमुई में गोलीबारी- फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गेहूं पटवन को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला जमुई टाउन थाना क्षेत्र के डुंडो नर्वदा गांव का है। जहां गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि News4Nation नहीं करता है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

दो पक्षों में गोलीबारी 

जानकारी अनुसार सरकारी पोखर से गेहूं पटवन को लेकर गांव के ही दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। इस बाबत सदर SDPO सतीश सुमन ने बताया कि सोमवार शाम ग्रामीणों द्वारा गोलीबारी की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि अभी तक इस घटना को लेकर किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है। लेकिन पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास पूछताछ की गई है।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना को लेकर जमुई पुलिस गंभीर है और जल्द ही मामले में आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम की है। जहाँ दो गुटों के बीच गेहूं पटवन को लेकर कहासूनी हुई जिसके बाद एक पक्ष द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। अब देखना होगा की मामले मे जमुई पुलिस क्या कारवाई करती है और जो भी लोग इस घटना मे शामिल है उनको कब तक पकड़ पाती है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट