LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Fire broke out in Patna-Jasidih MEMU train: पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, इधर उधर भागने लगे यात्री

Fire broke out in Patna-Jasidih MEMU train: पटना-जसीडीह मेमू के दो कोच के बीच के कनेक्शन तार में अचानक आग लग गई। इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई....

Fire broke out in Patna-Jasidih MEMU train
पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग- फोटो : social Media

Fire broke out in Patna-Jasidih MEMU train: जमुई स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब ट्रेन संख्या 13208 पटना-जसीडीह मेमू के दो कोच के बीच के कनेक्शन तार में अचानक आग लग गई। इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर काबू पा लिया गया और किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रेन जमुई स्टेशन के करीब पहुंची, उसके एक कोच से धुआं निकलने लगा, और देखते ही देखते आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग लगने की खबर फैलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई, और वे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

Diarch GO

हालांकि, रेलवे कर्मियों और अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। अग्निशमन दल (फायर ब्रिगेड) की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के काम में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह एक बड़ी रेल दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण इसे टाल दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल, रेलवे कर्मचारी आग से प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग करने का काम कर रहे हैं ताकि आगे की यात्रा सुरक्षित रूप से जारी रखी जा सके। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- सुमित सिंह