LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar School News : जमुई में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, विजय सिंह अध्यक्ष, बी अभिषेक महासचिव और विजय पासवान कोषाध्यक्ष के पद पर हुए चयनित

Bihar School News : बिहार के जमुई में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया. जिसमें विजय सिंह का अध्यक्ष पद पर चयन हुआ है......पढ़िए आगे

Bihar School News : जमुई में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का चुना
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का चुनाव- फोटो : SUMIT

JAMUI : आज प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जमुई जिले का संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्माइल अहमद के दिशा निर्देश पर आज गिद्धौर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में इसकी विधिवत घोषणा की गई। संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण झा ने इसकी घोषणा करते हुए सभी नए पदेन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। 

बताते चले की अब जिले की कमान जिलाध्यक्ष के रूप में विजय सिंह संभालेंगे, बी अभिषेक को महासचिव का भार दिया गया है और कोषाध्यक्ष के रूप में विजय पासवान का चयन किया गया है। इन सभी के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अमर सिंह अपने पद पर काबिज रहेंगे। साथ ही उपाध्यक्ष के पद पर पांच पदाधिकारी, सचिव के पद पर पांच पदाधिकारी, और मीडिया प्रभारी के रूप में विश्वास कुमार का चयन किया गया है। 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने अपने संबोधन में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और प्राइवेट स्कूल के बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल देते हुए नई ऊर्जा से काम करने की बात कही। वही नवनियुक्त महासचिव बी अभिषेक ने कहा की जिलाध्यक्ष के दिशा निर्देश का पालन करते हुए मै अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः निर्वहन करूंगा। 

साथ ही प्राईवेट स्कूल की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। आपको बता दें इस बार जिला कमिटी में महिलाओं का विशेष ध्यान रखतें हुए एडवाइजरी कमिटी में पांच महिला निदेशकों का भी चयन किया गया है। मौके पर दिवाकर सिंह, मनोहर सिंह, अमर साह, एम अख्तर, एस पीटर, आशीष सिंह, रजनीश कौशिक, जितेंद्र सिंह, खुर्शीद आलम, पुरूषोतम कुमार, प्रवीण सिन्हा सहित दर्जनों स्कूल के निदेशक मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट