LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

युवा संवाद सह प्रतिभा सम्मान समारोह में प्राइवेट स्कूल के छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुति, शिक्षकों एवं बच्चों को किया गया सम्मानित

 युवा संवाद सह प्रतिभा सम्मान समारोह में प्राइवेट स्कूल के छ
कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीएम-एसपी- फोटो : सुमित सिंह

jamui : महाराजा मैरिज गार्डन, जमुई में रविवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में "युवा संवाद सह प्रतिभा सम्मान समारोह" का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवीन, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समाइल अहमद, एवं आरक्षी अधीक्षक विश्वजीत दयाल थे। इनके साथ डीपीआरओ  वीरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर, वरीय उप समाहर्ता नागमणि वर्मा तथा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह महासचिव बी अभिषेक भी शामिल थे।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसे डीएम नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाइल अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मंच से जिलाधिकारी एवं एसपी ने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए और बच्चों की सोच को सराहा। 

डीएम बोले - सरकारी स्कूल से की पढ़ाई

डीएम नवीन ने कहा कि वे स्वयं सरकारी स्कूल से पढ़े हैं, पर वर्तमान समय में निजी स्कूलों की व्यवस्था कहीं अधिक बेहतर है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर अधिक दबाव न डालें और उन्हें स्वतंत्र सोचने का अवसर दें। बच्चों को खेल और संयुक्त परिवार के माहौल की आवश्यकता पर भी उन्होंने जोर दिया।

एसपी ने साझा  किया मोबाइल  नंंबर

 एसपी विश्वजीत दयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया और किसी भी समस्या में सीधे संपर्क करने के लिए अपना मोबाइल नंबर साझा किया। समारोह में सैंकड़ो शिक्षकों एवं बच्चों को भी सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल कायम हो गया। 

NSIT
Nsmch

अंत मे संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देकर समारोह की समाप्ति की घोषणा की। मौके पर सैंकड़ो की संख्या मे प्राइवेट स्कूल के बच्चे और शिक्षक मौजूद थे।

न्यूज़ 4नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट