LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime : बिहार में किडनैपिंग से हड़कंप ! बांका के सरकारी शिक्षक को उठा ले गए अपराधी, रसोइया को रास्ते में छोड़ा, परिवार में मचा कोहराम

Bihar Crime : ड्यूटी से घर लौट रहे शिक्षक का अपराधियों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बिहार में किडनैपिंग से हड़कंप ! बांका के सरकार
सरकारी शिक्षक का अपहरण - फोटो : SOCIAL MEDIA

JAMUI : जमुई जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की प्रोन्नत मध्य विद्यालय हरदिया पड़रिया जिला बांका के शिक्षक कालेश्वर दास का अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। जिसके कुछ घंटे बाद ही जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के मानिकथाम बखौरी भदवारिया क्षेत्र मे अज्ञात अपराधियों द्वारा रसोइया रेणु देवी और शिक्षक के बाइक को अपहरणकर्ताओ द्वारा छोड़ दिया गया और शिक्षक को जबरदस्ती अपहरणकर्ता अपने साथ ले गए। 

रसोइया रेणु देवी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की संख्या करीब सात थी और ये सभी जबरदस्ती हमलोगों का अपहरण कर लिया और कुछ दूरी पर अपराधियों ने उन्हें छोड़ दिया, जबकि शिक्षक को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना के बाद 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहाँ से हीरो पैशन प्रो बाइक (संख्या JH-15K-7666) को सड़क किनारे से बरामद किया गया। 

Diarch GO

उधर 112 पुलिस टीम की सूचना के बाद झाझा SDPO राजेश कुमार और झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना को लेकर झाझा SDPO राजेश कुमार ने बताया की घटना की सूचना के उपरांत जमुई पुलिस द्वारा नरगंजो के जंगली इलाके मे सघन छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। 

पीड़ित शिक्षक के परिजन और बरामद रसोइया रेणु देवी के बयान के आधार पर जमुई पुलिस आगे की कारवाई कर रही है और जल्द ही पीड़ित शिक्षक को बरामद कर लिया जायेगा। इधर अपहरण की सूचना के बाद पीड़ित शिक्षक के परिजनों मे डर का माहौल कायम हो गया है। साथ ही इलाके मे हड़कंप मच गया है।

NSIT
Nsmch

सुमित की रिपोर्ट